हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीसीएल के अरगडा क्षेत्र में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। हेसालोंग में सामुदायिक भवन, गिद्दी-सी में ओपन जिम और फुटबॉल ग्राउंड तथा डीएवी स्कूल गिद्दी-ख में ओपन जिम का उद्घाटन किया गया। वहीं रेलीगढ़ा

में डीएमएफटी मद से टेकर स्टैंड से पोस्ट ऑफिस तक नाली और पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास हुआ। कार्यक्रम में मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो भी मौजूद रहे। सांसद ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली और समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने डीएवी स्कूल गिद्दी-ख की विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों के मॉडल और प्रोजेक्ट की सराहना की।

