प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने के लिए म्यूजिक कंपोजर और कलाकार अमन पंत ने ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम से एक खास गाना तैयार किया है। इस गीत के जरिए अमन पंत ने प्रधानमंत्री मोदी की लीडरशिप, जनकल्याण और राष्ट्रसेवा से जुड़े कार्यों को समर्पित भाव से प्रस्तुत किया है। कलाकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह लंबे

समय से प्रधानमंत्री को कुछ खास समर्पित करना चाहते थे। गाने पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह प्यार का ऐसा इजहार है, जिसने उनके दिल को छू लिया। उन्होंने कहा कि हर आशीर्वाद भारत की सेवा के संकल्प को और मजबूत करता है। वहीं, बीजेपी आज से 17 अक्टूबर तक ‘संकल्प सेवा अभियान’ शुरू कर रही है।

