पाकुड़ के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रामचन्द्रपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति यानी SMC के चुनाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 12 सितंबर को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में अनियमितता का आरोप लगाते हुए विधायक और उपायुक्त को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायतकर्ता ने चुनाव की जांच और पुनः चुनाव कराने की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, मतदान में सामसुद्दीन शेख को 150 और मोसाराफ हुसैन को 128 वोट मिले। यानी कुल 278 मत पड़े। वहीं, 11 सितंबर को

उपलब्ध कराई गई अभिभावक सूची में 266 नाम होने का दावा किया गया है। इसी अंतर को लेकर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं। इसके अलावा, कुछ ऐसे लोगों से मतदान कराने और मतदान से पहले 30 से 35 पर्चियों पर हस्ताक्षर व मुहर कराने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। शिकायतकर्ता ने चुनाव रद्द कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

