महंगाई से जूझ रही पाकिस्तान की जनता पर ईंधन की बढ़ती कीमतों का एक और असर पड़ सकता है। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण पेट्रोलियम उत्पाद महंगे होने के बाद पाकिस्तान सरकार ईंधन की खपत कम करने के लिए ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ समेत कई विकल्पों पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्रांसपोर्ट सेक्टर में ईंधन की खपत घटाने को लेकर बैठक की। सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 4 रुपये 10 पैसे और हाई-स्पीड डीजल में 6 रुपये 41 पैसे प्रति

लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद पेट्रोल 384 रुपये 34 पैसे और डीजल 415 रुपये 83 पैसे प्रति लीटर हो गया है। सरकार मोटरसाइकिल और कार मालिकों को सब्सिडी वाला पेट्रोल देने की योजना भी चला रही है। हालांकि, पेट्रोलियम मंत्री मुसादिक मलिक ने ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ पर चर्चा होने की खबरों को खारिज किया है।

