पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से बड़ी खबर सामने आ रही है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय के घर पर CID की टीम ने तलाशी अभियान चलाया है। जानकारी के मुताबिक, CID अधिकारी 119, कालीघाट रोड स्थित उस आवास पर पहुंचे, जो अभिषेक बनर्जी के घर के पास है। यह कार्रवाई शालबनी लैंड स्कैम केस के

सिलसिले में की जा रही है। बताया जा रहा है कि तलाशी के दौरान गिरफ्तार किए गए सुमित रॉय को भी मौके पर मौजूद रखा गया। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद अधिकारियों ने सुमित रॉय को अभिषेक बनर्जी के घर से हिरासत में लिया था। जमीन कब्जाने के मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है। फिलहाल CID की जांच और तलाशी कार्रवाई जारी है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

