अंतरिक्ष में हथियारों को लेकर अमेरिका ने बड़ा खुलासा किया है। अमेरिकी स्पेस फोर्स ने पहली बार ऑर्बिट में हथियारों की मौजूदगी की पुष्टि की है। अमेरिकी एयर फोर्स सेक्रेटरी ट्रॉय मींक ने चीन और रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिकी सेनाओं को दुश्मन ताकतों से बचाने के लिए ऑन-ऑर्बिट हथियार जरूरी हैं। मैरीलैंड में आयोजित एयर, स्पेस और साइबर कॉन्फ्रेंस में

उन्होंने यह जानकारी दी, लेकिन हथियारों की क्षमता और तैनाती से जुड़ी खास जानकारी साझा नहीं की। अमेरिकी स्पेस फोर्स के मुताबिक, स्पेस कंट्रोल मिशन में दुश्मन की क्षमताओं को प्रभावित करने वाले काइनेटिक और नॉन-काइनेटिक तरीके शामिल हैं। वहीं, चीन और रूस की अंतरिक्ष सैन्य क्षमताओं को लेकर अमेरिका पहले से चिंता जताता रहा है। इस खुलासे के बाद अंतरिक्ष के बढ़ते सैन्यीकरण और उसके संभावित खतरों पर बहस तेज हो गई है।

