तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में भगवान गणेश की तस्वीर वाला बैनर लगाकर बिरयानी बेचना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। मामला V.M. चत्रम इलाके का है, जहां ‘डिंडिगुल कल्याणा बिरयानी’ दुकान के बाहर भगवान गणेश की तस्वीर वाला बैनर लगाया गया था। स्थानीय बिल्डर सेल्वराज ने इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि बैनर से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैनर हटाया और दुकान के मालिक 30 वर्षीय जयंत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। फिलहाल पुलिस बैनर लगाने के पीछे की वजह और दुकानदार के मकसद की जांच कर रही है।

