जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी अपने क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे थे। इसी दौरान गांव की कुछ माताओं और बहनों ने उनकी गाड़ी रोककर कहा कि उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है और बच्ची का नाम रेणुका रखा गया है। परिवार की इच्छा पर डॉ. इरफान अंसारी ने घर पहुंचकर नन्ही बच्ची रेणुका को आशीर्वाद दिया और परिवार के साथ खुशियां साझा

कीं। उन्होंने कहा कि किसी घर में बेटी का जन्म पूरे परिवार के लिए खुशी का अवसर होता है। ऐसे समय में लोगों के बीच जाकर उनकी खुशी में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। डॉ. अंसारी ने कहा कि क्षेत्र की जनता का प्यार और सम्मान ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने लोगों की सेवा करते रहने और हर मुश्किल में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया।

