बिहार के कटिहार में प्रतिबंधित चाइनीज थाई मांगुर मछली के कारोबार के खिलाफ मत्स्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रौतारा टोल प्लाजा के पास दो ट्रकों से करीब 50 क्विंटल प्रतिबंधित मछली जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान तीन कारोबारियों को हिरासत में लिया गया है। जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार सिंह के मुताबिक, दोनों ट्रकों में मछली कोलकाता से लोड कर पूर्णिया ले

जाई जा रही थी। इसी दौरान विभाग की टीम ने ट्रकों को रोककर जांच की और बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मछली बरामद की। हिरासत में लिए गए कारोबारियों की पहचान अभिजीत सरकार, मोहम्मद कलीम और मोहम्मद अब्दुल्ला के रूप में हुई है। विभाग की टीम तीनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, एक कारोबारी ने थाना मैनेज कर धंधा चलाने का दावा किया है, जिसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। कार्रवाई के बाद जब्त मछलियों को जेसीबी की मदद से जमीन में गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया। विभाग अब पूरे अवैध कारोबार के नेटवर्क की जांच में जुटा है।

