बड़की पोना से मायल स्टेशन जाने वाला सड़क के अति जर्जर होने के कारण स्कूली बच्चे,किसान के साथ राहगीरों को रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।ग्रामीणों के पहल पर सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल के संज्ञान में लाया गया।

इस पर सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर जर्जर सड़क का मरम्मती कार्य कराया गया।मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा की राहगीरों के परेशानी को देखते हुए तत्काल यह मरम्मत का काम किया गया है।आगे स्थाई समाधान के लिए संबंधित विभाग और अधिकारियों से मिलकर समाधान निकाला जाएगा।वहीं ग्रामीण रमेश दांगी नें कहा की सांसद मनीष जायसवाल ने तत्काल हमें परेशानी से निजात दिलाने के लिए आभार ब्यक्त करता हूँ।

