अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि चीन अमेरिका की जासूसी करता है और अमेरिका भी चीन पर नजर रखता है। उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आगामी यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच लगभग हर मुद्दे पर चर्चा होगी। ट्रंप के इस बयान के बाद चीन की कथित जासूसी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। वहीं, 2028 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर ट्रंप ने कहा कि अभी

काफी समय बाकी है। उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई नेताओं को अच्छा विकल्प बताया, लेकिन किसी के समर्थन का स्पष्ट ऐलान नहीं किया। इसके अलावा ट्रंप ने कनाडा के साथ व्यापार समझौते को सबसे मुश्किल काम बताया। उन्होंने कहा कि कनाडा अमेरिका के साथ डील करने के लिए काफी उत्सुक है। वहीं, मिडिल ईस्ट को लेकर ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि खाड़ी के अन्य देश ईरान से मुलाकात कर रहे हैं।

