हजारीबाग में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। विधायक प्रदीप प्रसाद और जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ना और जनसेवा को जन-आंदोलन बनाना है। 17 सितंबर को शाम सात

बजे हर बूथ, घर, दुकान और कार्यालय में ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाया जाएगा। जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान 25 प्रमुख सेवा गतिविधियां होंगी। इनमें स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता, आंगनवाड़ी कार्यक्रम, रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधारोपण, स्वच्छता, नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा जागरूकता शामिल हैं। भाजपा नेताओं ने आम लोगों और सामाजिक संगठनों से अभियान में जुड़ने की अपील की।

