हजारीबाग में उप विकास आयुक्त ने शनिवार को नगमा पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। डीडीसी ने पंचायत के मुखिया विनय कुमार मेहता से योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्रामीणों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों से सीधे

बातचीत की गई। ग्रामीणों से पूछा गया कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं और विकास कार्यों में किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मुखिया की ओर से योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही सड़क और पानी से जुड़ी समस्याएं भी सामने रखीं। डीडीसी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधि, कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

