केरेडारी। चंद्रगुप्त कोल परियोजना के जोरदाग स्थित कार्यालय में शुक्रवार को रैयतों और प्रबंधन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता सफल रही। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवलाल महतो ने रैयतों का नेतृत्व किया। वार्ता में 8 सूत्री मांगों पर चर्चा हुई। रैयतों पर दर्ज मामले वापस लेने, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 का पालन करने, गैरमजरुआ जमीन सत्यापन के बाद 2 माह में CCL में रोजगार और मुआवजा देने पर सहमति बनी। स्वास्थ्य केंद्र, 3 माह में सड़क सुधार, एक साल में आवास

निर्माण, 25 सितंबर से पचड़ा, बुकरू, नवाखाप के बच्चों के लिए स्कूल बस शुरू करने पर सहमति हुई। प्रदूषित पानी, पशु हानि पर 30 हजार मुआवजा और गरीब परिवारों को रोजगार देने पर भी सहमति बनी। प्रति एकड़ एक नौकरी, प्रभावित परिवार को MDO में रोजगार और स्थानीय युवाओं को डंप-लोडिंग में वैकल्पिक रोजगार की तीन मांगों का प्रस्ताव CCL मुख्यालय भेजा जाएगा। अक्टूबर में बहाली और नियंत्रित ब्लास्टिंग पर भी सहमति बनी।
