हजारीबाग में 16 सितंबर को प्रस्तावित करमा पूर्व संध्या समारोह को लेकर विवाद शुरू हो गया है। आदिवासी केंद्रीय सरना समिति ने संत कोलंबा कॉलेज मैदान में होने वाले कार्यक्रम का विरोध किया है। समिति के अध्यक्ष महेंद्र वेक ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक नेतृत्वकर्ताओं के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम सांस्कृतिक आयोजन के बजाय राजनीतिक हित साधने और भीड़

प्रदर्शन का माध्यम बन रहा है। समिति ने आशंका जताई कि इससे आदिवासी समाज में मतभेद बढ़ सकते हैं और संस्कृति प्रभावित हो सकती है। समिति ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 20 सितंबर को सरहुल मैदान स्थित केंद्रीय धुमकुड़िया में जिला स्तरीय करम मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। समिति ने समाज के लोगों से एकता और सांस्कृतिक परंपरा बनाए रखने की अपील की।

