नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स इंटरनेशनल मीडिया सेंटर में दोपहर के भोजन के लिए पूरी तरह शाकाहारी व्यंजन परोसे गए। मीडिया सेंटर में मौजूद प्रतिनिधियों और पत्रकारों के लिए अलग-अलग तरह के शाकाहारी पकवानों की व्यवस्था की गई। इस दौरान भारतीय खान-पान और शाकाहारी भोजन की परंपरा की झलक भी देखने को

मिली। ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल देशों के प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। भारत मंडपम में आयोजित इस आयोजन के जरिए भारतीय संस्कृति, आतिथ्य और खान-पान को भी वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है।

