उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा 2016 में कथित घोटाले को लेकर ED ने बड़ी कार्रवाई की है। 10 सितंबर को देहरादून में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून यानी PMLA के तहत हुई है। ED के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के PA चंदन सिंह जीना के घर से 32 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी,

करीब 200 ग्राम सोना और महंगी घड़ियां बरामद हुई हैं। इनकी कीमत करीब 1 करोड़ 28 लाख रुपये बताई गई है। परिवार के बैंक खातों में मौजूद 52 लाख रुपये भी फ्रीज किए गए हैं। आरोप है कि परीक्षा की OMR शीट में छेड़छाड़ कर पैसे लेकर रिजल्ट प्रभावित किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस मामले में 21 आपराधिक केस दर्ज हैं। ED अब बरामद संपत्तियों और कथित मनी ट्रेल की जांच कर रही है।

