नई दिल्ली में हुए ब्रिक्स बिजनेस समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन की एक तस्वीर चर्चा में है। तस्वीर में पीएम मोदी ईरानी राष्ट्रपति का हाथ थामे नजर आए। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा भी मौजूद थे। इस तस्वीर को भारत और ईरान के मजबूत रिश्तों की मिसाल माना जा

रहा है। दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और यूक्रेन युद्ध के बीच रूस पर प्रतिबंधों के बावजूद भारत दोनों देशों के साथ बातचीत जारी रखे हुए है। पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति के साथ बैठक में पश्चिम एशिया में जारी तनाव को बातचीत से खत्म करने की अपील की। वहीं, पुतिन के साथ मुलाकात में रक्षा, ऊर्जा और व्यापार पर चर्चा हुई। भारत ने एक बार फिर शांति और कूटनीति का संदेश दिया।

