कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राजकीय कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर नया आदेश जारी किया है। सरकार ने निर्देश दिया है कि राज्य के सामान्य आधिकारिक कार्यक्रमों में वंदे मातरम के सिर्फ शुरुआती दो पद ही गाए जाएंगे। हालांकि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल या केंद्र सरकार के प्रतिनिधित्व वाले कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के सभी छह पद गाए जाएंगे। यह आदेश केंद्र सरकार के जनवरी 2026 के दिशा-निर्देशों के बीच आया है, जिसमें आधिकारिक कार्यक्रमों में वंदे

मातरम के सभी छह पद गाने या बजाने का प्रोटोकॉल तय किया गया था। कांग्रेस पहले ही पार्टी कार्यक्रमों में केवल दो पद गाने की बात कह चुकी है। इसी मुद्दे पर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के नेता तारिक हमीद कर्रा ने पूरे वंदे मातरम के गायन पर आपत्ति जताई थी। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कांग्रेस पर सवाल उठाया है।

