18वें BRICS समिट की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और सम्मेलन को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। लुटियंस दिल्ली और VVIP इलाकों को सुरक्षा के कई घेरों में रखा गया है। एयरपोर्ट से लेकर भारत मंडपम और विदेशी मेहमानों के ठहरने वाले होटलों तक सुरक्षाबलों की कड़ी निगरानी है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में करीब 15 हजार पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां तैनात हैं। VVIP इलाकों में 500 से ज्यादा CCTV कैमरे

लगाए गए हैं, जिनमें फेस रिकग्निशन और नंबर प्लेट पहचानने वाले कैमरे भी शामिल हैं। सुरक्षा निगरानी के लिए केंद्रीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। विदेशी मेहमानों के होटलों में भी सुरक्षा के कई स्तर तैयार किए गए हैं। VVIP मूवमेंट के दौरान जरूरत के अनुसार कुछ रास्तों को थोड़ी देर के लिए बंद किया जाएगा। हालांकि, मेट्रो सेवा सामान्य रूप से जारी रहने की बात कही गई है।

