कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र में बाढ़ के पानी में बहने से करीब 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान दुघा गांव निवासी जग्गू उरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जग्गू उरांव बुधवार शाम गाय-भैंस चराने के बाद कर्मा घाट नदी के दूसरी तरफ स्थित गौशाला में पशुओं को बांधकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आने से उनका संतुलन बिगड़ गया। वह पानी में बह गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर

परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने नदी में एक शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने प्रशासन से आपदा के तहत मुआवजे की मांग की है।
