गुजरात के गांधीनगर से राहत भरी खबर सामने आई है। कुडासन इलाके में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा अचानक गिरने से करीब 15 मजदूर उसके अंदर फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी 15 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राज्य सरकार के

मुताबिक हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

