वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 12 घंटे में गंगा के जलस्तर में 9 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और पानी करीब 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर अब 69.24 मीटर तक पहुंच गया है। हालांकि, फिलहाल जलस्तर चेतावनी

बिंदु से नीचे है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों पर साफ-सफाई का काम जारी है, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर नावों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन की ओर से जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों और श्रद्धालुओं से भी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

