आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चलती साबरमती एक्सप्रेस और प्लेटफॉर्म के बीच एक यात्री फंस गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन के आगे बढ़ते ही यात्री उसके साथ घिसटता हुआ करीब 50 मीटर तक रेलवे ट्रैक पर चला गया। हादसे का वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। गनीमत रही कि यात्री की जान बच

गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। साबरमती एक्सप्रेस इससे पहले भी अलग-अलग घटनाओं को लेकर चर्चा में रही है। करीब एक महीने पहले इसी ट्रेन में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। वहीं, बिहार में नाबालिग बच्चों की कथित तस्करी का मामला भी इसी ट्रेन से सामने आया था। फिलहाल इस हादसे की पूरी जानकारी का इंतजार है।

