हजारीबाग के संत इलिजाबेथ बालिका विद्यालय में छात्राओं के बीच रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे रंगों से तैयार की गई आकर्षक रंगोलियों और पेंटिंग ने सभी का ध्यान खींचा। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं और सदस्यों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को

मेडल देकर सम्मानित किया गया। मेडल मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। विद्यालय की प्राचार्य नूपुर लकड़ा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्राओं की रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में अतुर मिंज, आकांक्षा सलकर, अमृत मिंज, ज्योत्सना सांगा, सुस्यिता हेम्ब्रोम और मनीषा मरांडी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

