बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड पांडु ने सीएसआर के तहत बेंगवरी पंचायत के सरकारी विद्यालयों में बुधवार को दूसरे दिन भी छाता वितरण किया। कुल 1150 छात्रों के बीच छाता बांटा गया। बेंगवरी-नदिया पार टोला स्कूल में 90, अपर मिडिल स्कूल कोमारा में 230, उत्क्रमित उच्च

विद्यालय बसारिया में 805 और बसारिया न्यू प्राइमरी में 25 छाते दिए गए। कार्यक्रम में एचओपी कार्तिक सिंह, जीएम के. श्रीनिवास राव, शिक्षक, पंचायत उपाध्यक्ष बेबी कुमारी और ग्रामीण मौजूद रहे। कंपनी ने कहा कि आगे भी सीएसआर के तहत सहयोग जारी रहेगा।
