स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है, लेकिन ईरान के तटीय इलाकों में जिंदगी अब भी अपनी सामान्य रफ्तार से चलती नजर आ रही है। बंदर अब्बास और कुहेस्तक के समुद्र तटों से सामने आई तस्वीरों में बच्चे खेलते, परिवार घूमते और लोग समुद्र में तैरते दिखाई दे रहे हैं। समुद्र में कई व्यापारिक जहाज लंगर डाले खड़े हैं, जबकि मोटरबोट लगातार आवाजाही करती

नजर आती हैं। कहीं महिला बच्ची को झूला झुलाती दिख रही है, तो कहीं लोग समुद्र किनारे बने कॉर्निश पर आराम करते नजर आ रहे हैं। सूर्यास्त के दौरान समुद्र का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। इन तस्वीरों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास की समुद्री गतिविधियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी की झलक भी देखने को मिल रही है।

