युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा
झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में 10 सितंबर को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और युवा कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डॉ. तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। **

