पाकुड़ में जहर देकर युवक की हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ FIR |

पाकुड़ में जहर देकर युवक की हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ FIR |

जहर खिलाकर युवक की हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

शमशेरगंज: पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र में युवक को कथित रूप से जहर खिलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक शिवाय मंडल की बहन नीलू मंडल की शिकायत पर उसकी भाभी आसिमा सरकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, शिवाय मंडल करीब दो महीने पहले ओडिशा के एक आयरन प्लांट में जेसीबी चलाने का काम करने गया था। 1 सितंबर को वह बिना बताए अपने ससुराल गगनपहाड़ी पहुंचा। वहां पहुंचने के करीब डेढ़ से दो घंटे बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं।

परिजन उसे धुलियान ले गए, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जंगीपुर अस्पताल रेफर कर दिया। करीब तीन दिनों तक इलाज चलने के बाद 4 सितंबर की शाम उसकी मौत हो गई।

शिकायत के मुताबिक, चिकित्सकों ने किसी विषैले पदार्थ के सेवन की बात बताई थी। इसी आधार पर जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कांड संख्या 128/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।