पाकुड़। जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में जिला कार्यालय में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि सुदिव्य सोनू पार्टी के मजबूत स्तंभ थे। उच्च शिक्षा और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी उन्होंने क्षमता के साथ निभाई। वे संवेदनशील, सहज और

जनसरोकार से जुड़े नेता थे। उनके निधन से झामुमो सहित पूरे राजनीतिक और सामाजिक जगत को आघात पहुंचा है। पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि उनका असामयिक निधन दुखद और स्तब्ध करने वाला है। शोकसभा में उमर फारूक, मिथिलेष घोष, जहूर आलम, सुनील टुडू, जोसेफिना हेम्ब्रम, कदम रसूल, मुकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

