हजारीबाग। बड़कागांव थाना क्षेत्र के कोयलांग बाकपंजा जंगल में बड़ी घटना की योजना बना रहे प्रिंस खान गैंग के सक्रिय अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी को 6 सितंबर को सूचना मिली थी कि गैंग के सदस्य जंगल में जुटे हैं। एसडीपीओ बड़कागांव के नेतृत्व में दीपक कुमार सहित टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस को देख तीन युवक भागने लगे, एक को खदेड़कर पकड़ा गया, दो जंगल का लाभ उठाकर भाग गए। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम संदीप मेहता

उर्फ संदीप कुशवाहा 25 वर्ष निवासी तलसवार बताया। उसके पास से एक देशी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, प्रिंस खान KSS लिखा दो पर्चा और एक मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि 25 जुलाई को 13 माइल ट्रांसपोर्टिंग रोड बुढ़ना घाटी में अंकित पांडेय, कुणाल पांडेय, कौशल पांडेय के साथ मिलकर हाइवा पर गोलीबारी की थी। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

