हजारीबाग। उपायुक्त हेमंत सती और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के निर्देश पर 5 सितंबर को खाद्य सुरक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन के नेतृत्व में हुरहुरू में स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास गुपचुप-चाट ठेले की जांच में औद्योगिक रंग के उपयोग की पुष्टि हुई, सामग्री मौके पर नष्ट कराई गई। जेसी फोनेक्स, श्याम मार्ट, विकास चाउमिन, बोरा सिंह समोसा दुकान का निरीक्षण किया गया। बोरा सिंह समोसा दुकान में

अवमानक रसगुल्ले मिले, उन्हें भी नष्ट कराया गया। टीम ने भ्रामक दावों वाले उत्पादों की बिक्री-भंडारण पर रोक की जांच की। एफएसएसएआई ने रेड बुल, स्टिंग, मॉन्स्टर, कैम्पा एनर्जी, किंडर जॉय, पतंजलि मिल्क बिस्कुट, रेमन नूडल्स, सफोला ऑयल, बिसलेरी सहित 100 से अधिक उत्पादों पर रोक लगाई है। नियम उल्लंघन पर अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई होगी। टीम में अम्ब्रीश पांडे, विकास शर्मा, सूरज कुमार शामिल थे।

