केरेडारी-बड़कागांव के कराली गांव में प्रस्तावित चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना के विरोध में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया अशोक राम ने की, जबकि संचालन पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम ने किया। ग्रामीणों ने परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध करते हुए एक स्वर में कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। ग्रामीणों के अनुसार, कराली मौजा से करीब 33.83 एकड़ भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव है,

जबकि पूरी परियोजना के लिए 1839.14 एकड़ भूमि अधिग्रहण की बात कही गई है। ग्रामीणों ने अपनी जमीन को कृषि योग्य बताते हुए अधिग्रहण का विरोध किया। बैठक के अंत में एनएमएल, सीओ और डीसी को सौंपने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। ग्रामीणों ने आंदोलन को आगे भी जारी रखने की बात कही।
