पाकुड़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य जे.के. शर्मा और सभी शिक्षकों ने महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, कविताओं और भाषणों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। प्रधानाचार्य जे.के. शर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने

वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण करने वाले सच्चे शिल्पकार हैं। वहीं, विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार ने शिक्षा में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने की अपील की। समारोह ने शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों को और मजबूत किया।

