कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद पुलिस और प्रशासन का एक्शन जारी है। हादसे में 14 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी शकील के महमूदपुर मनौरी गांव स्थित पांच कमरों वाले मकान पर बुलडोजर चला दिया। प्रशासन के मुताबिक, मकान का नक्शा स्वीकृत नहीं था और प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने इसे अवैध

घोषित किया था। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इसके बाद पुलिस ने फरार चल रहे शकील को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सामने आए वीडियो में शकील मृतकों के परिवारों से हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। पुलिस के मुताबिक, मामले में मुख्य आरोपी नौशाद समेत सभी आरोपी अब गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

