मुजफ्फरपुर जाने के दौरान बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का वैशाली जिले के हाजीपुर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और मंत्री के प्रति अपना उत्साह और समर्थन जताया।मौके पर पार्टी के

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधायक सिद्धार्थ पटेल, वैशाली जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

