नवादा मध्य विद्यालय SMC चुनाव में असमाउल शेख की लगातार चौथी जीत, 424 वोटों से बनाया रिकॉर्ड नवादा मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के गठन को लेकर आयोजित चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में असमाउल शेख और जोयदुर शेख के बीच मुकाबला हुआ। मतगणना में कुल 712 मतों में से असमाउल शेख को 568 वोट, जबकि जोयदुर शेख को 144 वोट मिले। इस तरह असमाउल शेख ने 424 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ असमाउल शेख ने लगातार चौथी बार SMC चुनाव में जीत हासिल कर रिकॉर्ड कायम किया है। लगातार चार बार अभिभावकों का भरोसा मिलना विद्यालय के प्रति उनकी सक्रियता और पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों के प्रति समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। चुनाव में पूर्व मुखिया राहुल शेख, मो. महाफिजुर रहमान और मोखलेसुर रहमान ने भी

महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अभिभावकों से संपर्क कर असमाउल शेख के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए रणनीतिक रूप से काम किया। चुनाव के दौरान अभिभावकों ने उत्साह के साथ मतदान किया। परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा तथा लोगों ने असमाउल शेख को जीत की बधाई दी। जीत के बाद असमाउल शेख ने अभिभावकों, ग्रामीणों, समर्थकों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि लगातार चौथी बार मिली जीत उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि यह जीत अकेले उनकी नहीं, बल्कि अभिभावकों के विश्वास और सहयोग की जीत है। उन्होंने विद्यालय के विकास, बच्चों की बेहतर शिक्षा और विद्यालय की व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी से कार्य करने की बात कही। असमाउल शेख ने चुनाव में सहयोग एवं मार्गदर्शन देने वाले पूर्व मुखिया राहुल शेख, मो. महाफिजुर रहमान और मोखलेसुर रहमान समेत सभी सहयोगियों का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

