हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को चौपारण थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीपीओ बरही राधा प्रेम किशोर, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी पंकज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसपी ने अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था से जुड़ी संचिकाओं का जायजा लिया। लंबित कांड, वारंट और कुर्की की समीक्षा कर निष्पादन का निर्देश दिया। फरार

अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। अवैध मादक पदार्थ से जुड़े मामलों में लंबित गिरफ्तारी, नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। एनएच पर लगातार पेट्रोलिंग जारी रखने को कहा ताकि लूट, चोरी और डकैती रोकी जा सके। अवैध बालू, कोयला, पशु तस्करी पर रोक, अफीम खेती पर पूर्ण प्रतिबंध और जनप्रतिनिधियों से बेहतर संबंध बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

