500 मीटर जमीन के नीचे उतरे PM के सलाहकार।

500 मीटर जमीन के नीचे उतरे PM के सलाहकार।

प्रधानमंत्री के सलाहकार श्री तरुण कपूर ने BCCL की मूनिडीह परियोजना का दौरा कर लॉन्गवॉल तकनीक, कोयला उत्पादन एवं मीथेन गैस निष्कर्षण परियोजना का जायजा लिया।

श्री कपूर करीब 500 मीटर भूमिगत जाकर लोकोमोटिव के माध्यम से लॉन्गवॉल फेस तक पहुंचे और कोयला कटिंग एवं उत्पादन प्रक्रिया को नजदीक से देखा। उन्होंने खदान कर्मियों से संवाद कर उनके कार्य और अनुभवों की जानकारी भी ली।
दौरे की खास शुरुआत रही प्रभा एनर्जी लिमिटेड की मीथेन गैस निष्कर्षण परियोजना से।

प्रभा एनर्जी के प्रोजेक्ट हेड श्री राजीव लोचन ने श्री कपूर एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए परियोजना की जानकारी दी। इस अवसर पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री सुनील सिंह, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट श्री सिद्धार्थ भुईंया एवं GM (Operations) श्री अंबिका प्रसाद सहित कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कोल् इण्डिया चेयरमैन श्री बी. सायाराम, CMD श्री मनोज कुमार अग्रवाल, DT श्री संजय कुमार, DF श्री सरोज कुमार एवं WJA महाप्रबंधक श्री वी. विजय कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मूनिडीह के उप महाप्रबंधक श्री सुनील कुमार पांजा,प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री सन्नी राव प्रोजेक्ट मैनेजर श्री बरुण मुखौपाध्याय,एरिया सेफ्टी ऑफिसर श्री विद्या शंकर बर्णवाल, एरिया इंजीनियर श्री प्रभात रंजन झा सहित परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
प्रस्तुत है पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनबाद से।