किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की खास मुलाकात देखने को मिली। दोनों नेताओं ने उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठक के बाद एक ही कार में सवार होकर छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की कार के अंदर की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वर्ल्ड नोमैड गेम्स के लिए रवाना होने से पहले दोनों नेताओं के बीच अहम

द्विपक्षीय वार्ता हुई। बैठक में भारत-रूस संबंधों की समीक्षा के साथ व्यापार, निवेश, ऊर्जा और उर्वरक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। यूक्रेन युद्ध को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बात स्पष्ट रखी। उन्होंने कहा कि युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे धकेलता है और भारत शांति की दिशा में होने वाले हर प्रयास का समर्थन करता है। PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से अंतहीन युद्ध को समाप्त करने और संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति की ओर उठाया गया हर कदम मानवता में नई उम्मीद और उत्साह भरता है।
