राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेल एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला प्रशासन,रामगढ़ द्वारा भव्य ‘ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2026’का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।उपायुक्त ने केवल हरी झंडी ही नहीं दिखाई, बल्कि स्वयं भी धावकों के साथ दौड़ में हिस्सा

लिया और खिलाड़ियों का मनोबल तथा उत्साह बढ़ाया गया ।मौके पर उन्होंने कहा कि खेल हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। रामगढ़ जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जिला प्रशासन युवाओं को खेल के क्षेत्र में हर संभव सुविधा और मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

