नेपाल से सुरक्षित रेस्क्यू किए गए तमिलनाडु के 21 तीर्थयात्रियों से विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तीर्थयात्रियों से बातचीत कर नेपाल में उनके अनुभव और रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली। नेपाल में आई बाढ़ और बिगड़े हालात के बीच भारत सरकार लगातार वहां फंसे भारतीय नागरिकों और तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने के प्रयास

कर रही है। रेस्क्यू किए गए इन 21 तीर्थयात्रियों के सुरक्षित भारत लौटने के बाद विदेश मंत्री ने उनसे मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी। इस दौरान भारत की ओर से नेपाल में चलाए जा रहे राहत और बचाव अभियानों पर भी चर्चा हुई। भारत ने मुश्किल परिस्थितियों में अपने नागरिकों की मदद और सुरक्षित वापसी को प्राथमिकता दी है।

