हजारीबाग में युवाओं ने सुना PM मोदी का खेल संदेश |

हजारीबाग में युवाओं ने सुना PM मोदी का खेल संदेश |

हजारीबाग: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, हजारीबाग और राष्ट्रीय सेवा योजना यानी NSS के संयुक्त तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात PM मोदी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हजारीबाग के संत कोलंबा महाविद्यालय और जी.एम. कॉलेज में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन रहा। सुबह 11 बजे युवाओं ने प्रधानमंत्री के खेल संदेश को लाइव सुना।

PM मोदी ने युवाओं और खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, फिटनेस और खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर संत कोलंबा कॉलेज में जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर और जी.एम. कॉलेज में मेरा युवा भारत के प्रतिनिधि प्रतीक कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और मानसिक मजबूती के विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के जरिए युवाओं को नियमित खेल गतिविधियों से जुड़ने और ‘खेलो इंडिया’ व ‘फिट इंडिया’ के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।