पाकुड़। झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडेय के निर्देश और डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में माय भारत युवा केंद्र में युवा विधिक सहायता माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। दीप प्रज्वलन पैरा लीगल वॉलंटियर कमला राय गांगुली, एएमपी जिला प्रभारी डॉ. अजीजुर रहमान, मो. नूर आलम, जयश्री सिंह और जेडएच विश्वास ने किया। कमला राय गांगुली ने कहा कि युवाओं को

कानूनी जानकारी देना जरूरी है, निःशुल्क कानूनी सहायता पहुंचाना डालसा का उद्देश्य है। जेडएच विश्वास ने शिक्षित युवाओं की समाज में भूमिका बताई, डॉ. अजीजुर रहमान ने नशे से दूर रहने और मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। मो. नूर आलम, प्रिंस प्रकाश और जयश्री सिंह ने भी युवाओं को शिक्षा और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया। शिविर में बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

