केरेडारी/टंडवा। टंडवा थाना क्षेत्र के उड़सू गांव में दिनदहाड़े अपराधियों ने दहशत फैला दी। चंद्रगुप्त कोल परियोजना में काम कर रही सुशी इंफ्रा कंपनी के कार्यालय पर बाइक सवार 4 नकाबपोश अपराधियों ने 8 राउंड हवाई फायरिंग की और टंडवा की ओर फरार हो गए। जिस भवन में फायरिंग हुई वह जीवन दास का है, जहां उनके बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं। पिछले 3-4

साल से इसी परिसर में सुशी इंफ्रा का पर्सनल दफ्तर चल रहा है, जहां से जीएम आर.एस. यादव परियोजना का संचालन करते हैं। गोलियों की आवाज से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। मौके से 7 से 8 खोखे बरामद हुए हैं। सूचना पर टंडवा थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

