हजारीबाग में छात्रों पर लाठीचार्ज, शांतिपूर्ण प्रदर्शन में कई घायल |

हजारीबाग में छात्रों पर लाठीचार्ज, शांतिपूर्ण प्रदर्शन में कई घायल |

हजारीबाग। झारखंड सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से पुतला दहन करने निकले युवा छात्रों पर हजारीबाग पुलिस ने बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज किया। मामला यह था कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने के लिए छात्रों ने पूरी तैयारी कर ली थी। छात्रों के इस शांतिपूर्ण विरोध से घबराई प्रशासन ने पहले रोकने की कोशिश की और फिर छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। झारखंड में आज स्थिति यह बन गई है कि स्टूडेंट इस सरकार के खिलाफ उंगली नहीं उठा सकते, नहीं तो सरकार के इशारे पर पुलिस और झामुमो कार्यकर्ता उंगली तोड़ देगी।

हजारीबाग में इस लाठीचार्ज में एक युवा की उंगली टूट गई, जबकि कई छात्र घायल हो गए। इस घटना के बाद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय श्री Manish Jaiswal जी के निर्देश पर मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज में हरसंभव सहयोग किया गया और उनका कुशलक्षेम जाना गया। छात्रों पर किया गया यह लाठीचार्ज बेहद ही निंदनीय है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध हर किसी का अधिकार है, लेकिन यह सरकार छात्रों की आवाज को लाठी के दम पर दबाना चाहती है। इसका माकूल जवाब युवा आने वाले समय में इस सरकार को जरूर देंगे