पंजाब के लुधियाना के पॉश BRS नगर इलाके में मंगलवार देर रात एक पिज्जा आउटलेट पर अंधाधुंध फायरिंग से सनसनी फैल गई। सामने आए CCTV फुटेज में एक हमलावर महज 3 सेकंड में 3 गोलियां चलाता नजर आ रहा है। राहत की बात यह है कि इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज खंगालने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर सामने आई पोस्ट की भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि ‘गोपी लाहौरिया ग्रुप’ नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।
फिलहाल पुलिस हमलावर की पहचान और फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। साथ ही सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाले दावे की भी सत्यता जांची जा रही है।
