हजारीबाग। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं के तहत जिले के किसानों को अब ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के माध्यम से अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा, हजारीबाग शुभांकर गुप्ता ने बताया कि बीज वितरण में पारदर्शिता, सुगमता और त्वरित वितरण के लिए ब्लॉकचेन का उपयोग किया जा रहा है। इससे पात्र किसानों को सीधे और सुव्यवस्थित तरीके से बीज मिल सकेगा। किसानों को बिरसा फसल विस्तार योजना, नेशनल फूड एंड न्यूट्रीशन सिक्योरिटी मिशन, आत्मनिर्भरता इन प्लेसेस और

नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल एंड ऑयलसीड्स जैसी योजनाओं के तहत बीज दिए जाएंगे। अनुदानित बीज लेने के लिए किसान अपने प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम या पैक्स से संपर्क करें। साथ ही आधिकारिक पोर्टल jharkhandseed.com पर जाकर पंजीकरण कराएं। पंजीकरण के बाद पात्र किसानों को ब्लॉकचेन आधारित प्रणाली से बीज मिलेगा। कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द पंजीकरण कराएं और किसी बिचौलिये के झांसे में न आएं।

