पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का बड़ा आंदोलन शुरू हो गया है। BPSC TRE-3.0 और TRE-4.0 के नोटिफिकेशन, BPSC-BSSC और BSO पेपर लीक मामले, दारोगा भर्ती और AEDO समेत कई मांगों को लेकर छात्र ‘न्याय सत्याग्रह’ पर बैठे हैं। आंदोलन में शामिल छात्रों का कहना है कि फिलहाल तीन दिनों तक वे शांतिपूर्ण तरीके से धरना देंगे और अगर उनकी मांगों पर सरकार ने सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, तो इसके बाद भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। छात्रों की प्रमुख मांग

TRE-4 का विज्ञापन जारी करने और भर्ती प्रक्रिया में एकल परीक्षा कराने की है। आंदोलन स्थल पर लगातार छात्रों की भीड़ बढ़ रही है। कई छात्र हाथों में महात्मा गांधी की तस्वीर और तिरंगा लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने सरकार से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और जल्द नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की है।

