दिल्ली यूनिवर्सिटी की लॉ फैकल्टी में प्रोफेसर पर हमले का मामला सामने आया है, जिसके बाद पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया। घटना 17 अगस्त की बताई जा रही है। आरोप है कि एक रिसर्च स्कॉलर ने पीएचडी इंटरव्यू से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते प्रोफेसर अनुपम झा पर हमला किया। सामने आए CCTV फुटेज में आरोपी छात्र प्रोफेसर का बिल्डिंग के बाहर इंतजार करता दिखाई दे

रहा है। जैसे ही प्रोफेसर वहां पहुंचे, छात्र ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रोफेसर के मुताबिक, आरोपी ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा और दावा किया कि करीब डेढ़ साल पहले हुए पीएचडी इंटरव्यू को लेकर वह नाराज था। घटना के बाद आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया गया और FIR दर्ज कराई गई। DTF ने सख्त कार्रवाई और कैंपस में शिक्षकों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

